फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई ब्लाक संसाधन केंद्रों पर सक्रिय नहीं हैं आधार कार्ड बनाने की मशीन व उपकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। जिले भर के कई विकासखंडों के ब्लाक संसाधन केंद्रों पर आधार कार्ड बनाने की मशीन व उपकरण सक्रिय नहीं है। इससे परिषदीय विद्यालयों में दाखिले को आने वाले समेत विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को आधार कार्ड बनाने में मुश्किल हो रही है। यह हाल तब है जबकि करीब दो वर्ष पहले शासन की ओर से सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के आधार कार्ड बनाए जाने को लेकर ब्लाक संसाधन केंद्रों को मशीन व उपकरण आदि उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले के सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों को मशीन व उपकरण उपलब्ध कराए गए थे। इसमें प्रत्येक विकासखंड के ब्लाक संसाधन केंद्र के लिए दो-दो सेट दिए गए थे। इनमें लैपटॉप, आंखों व हाथों की हथेली को स्कैनिंग करने के उपकरण शामिल थे। शासन की मंशा थी कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों व नया दाखिला लेने वाले बच्चे को आधार कार्ड बनवाने के लिए इधर-उधर बाजारों में न भटकना पड़े। बावजूद इसके शासन की मंशा को उस समय झटका लगा, जब ब्लाक संसाधन केंद्रों पर काफी समय से आधार कार्ड बनाए जाने की मशीन व उपकरण शोपीस बने रहे।
मौजूदा समय में भी विकासखंड बनियाखेड़ा व बहजोई समेत दूसरे विकासखंडों के ब्लाक संसाधन केंद्रों पर आधार कार्ड की मशीनें व उपकरण संचालित नहीं हैं। अब सप्ताह भर बाद नया शैक्षिक सत्र प्रारंभ होने वाला है। यदि समय रहते ब्लाक संसाधन केंद्रों पर रखे आधार कार्ड बनाने वाली मशीन व दूसरे उपकरण ठीक नहीं कराए गए, तो दाखिला लेने आने वाले बच्चों को खासी मुश्किल रहेगी।
विज्ञापन

जिले भर के ब्लाक संसाधन केंद्रों पर आधार कार्ड बनाए जाने की मशीन व उपकरण सक्रिय कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है। एक या दो दिन में सभी मशीनें व उपकरण सक्रिय होने पर विद्यार्थियों को आधार कार्ड उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

मुंशी लाल पटेल, खंड शिक्षा अधिकारी, मुख्यालय, बहजोई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें