फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई, चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। थाना क्षेत्र के आगरा–मुरादाबाद हाईवे पर गांव बिचपुरी सैलाब के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार केशव दिवाकर (22) की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस को छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 11.30 बजे करीब गांव इटऊआ निवासी केशव दिवाकर अपने चचेरे भाई विशाल के साथ बाइक से बुलंदशहर जिले के रायपुर स्थित एक कॉलेज में बीएससी की फीस जमा करने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक आगरा–मुरादाबाद हाईवे पर गांव बिचपुरी सैलाब के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों को अस्पताल तक पहुंचाया, जहां चिकित्साधिकारी ने केशव को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल विशाल को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया। केशव तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। हादसे के बाद मां आशा, छोटी बहन कुमकुम और छोटे भाई दीपांशु सहित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुन्नौर कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि हादसे में शामिल रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें