फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जेवर व नकदी के साथ किशोरी को ले उड़ा युवक, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 20 Apr 2026 12:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। थाना क्षेत्र के एक गांव से 17 अप्रैल की रात दूसरे गांव का युवक 16 वर्षीय किशोरी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया। किशोरी अपने साथ सोने-चांदी के जेवरात और नकदी भी ले गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार, शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य सो गए थे। सुबह उठने पर 16 वर्षीय पुत्री घर से गायब मिली। परिजनों ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। बाद में जानकारी मिली कि बबराला थाना क्षेत्र के केल की मढैया निवासी पुष्पेंद्र कुमार उर्फ काली पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया है। घर में जांच करने पर पता चला कि किशोरी अपने साथ बक्से में रखे पुत्रवधू के सोने-चांदी के जेवर-लच्छे, चांदी का गुच्छा, सोने की जंजीर, टीका और 24,500 रुपये नकद भी ले गई है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक और किशोरी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें