फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: घरेलू कलह के चलते युवक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। नगर के एक मोहल्ला निवासी 35 वर्षीय युवक ने घरेलू कलह के चलते बृहस्पतिवार सुबह अपने घर के कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, परिवार के लोग युवक की मौत का कारण पेट दर्द की परेशानी बता रहे हैं।
विज्ञापन



जिला बदायूं के थाना इस्लामनगर के एक गांव निवासी युवक चंदौसी के एक मोहल्ले में अपनी पत्नी और चार बेटियों के साथ किराए पर रहता था। परिजनों ने बताया युवक मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। बृहस्पतिवार की सुबह युवक ने कमरे में पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब तक परिवार के लोगों की इसकी जानकारी हुई, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, आसपास के लोग मौत का कारण घरेलू कलह बता रहे हैं। दूसरी ओर परिवार के लोगों ने बताया कि पेट में दर्द होने के चलते युवक की मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित चार बेटियों को रोता बिलखता छोड़ गया। इस मामले में कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार तोमर ने बताया कि ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें