चंदौसी। चंदौसी-बरेली रेल मार्ग पर सोमवार की देर शाम कुढ़फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रीठ निवासी राहुल (18) की मालगाड़ी से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों के अनुसार राहुल का किसी युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था और शादी करना चाहता था, लेकिन उसके परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। गांव रीठ निवासी राहुल पुत्र रामदास की सोमवार देर शाम चंदौसी-बरेली रेल मार्ग पर गांव आसफपुर के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि युवक का किसी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उससे शादी करना चाहता था, लेकिन राहुल के घर वाले इसके लिए राजी नहीं थे। इसको लेकर वह पहले भी आत्महत्या करने की धमकी परिवार को दे चुका था। युवक के बड़े भाई अशोक की भी कुछ दिन पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी।
आसफपुर चौकी इंजार्च राम कुमार सिंह ने बताया कि युवक की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।