ऋषिपाल ने बताया कि रविवार दोपहर को उनका बेटा वीरेश बिना किसी को बताए अपनी पत्नी के जेवर घर से ले गया और उन्हें बेचकर जुआं खेलने पास के ही गांव अफजलपुर चला गया। यहां जुएं में वह करीब 2.80 लाख रुपये जीत गया।
संभल जिले के धनारी इलाके के गांव औरंगाबाद निवासी वीरेश (25) ने रविवार रात जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। परिजनों ने बताया कि युवक जुएं में करीब 2.80 लाख रुपये जीत गया था जो जुआरियों ने उसके साथ मारपीट कर छीन लिए, इसी बात से आहत होकर उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी ऋषिपाल ने बताया कि रविवार दोपहर को उनका बेटा वीरेश बिना किसी को बताए अपनी पत्नी के जेवर घर से ले गया और उन्हें बेचकर जुआं खेलने पास के ही गांव अफजलपुर चला गया। यहां जुएं में वह करीब 2.80 लाख रुपये जीत गया। इस दौरान उसके साथ जुआ खेल रहे युवकों ने उसकी पिटाई की और उससे सारे रुपये छीन लिए। इससे आहत होकर वह देर शाम घर पहुंचा और किसी समय उसने घर में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसने सारी बात बताई।
परिजन उसे उपचार के लिए बहजोई के निजी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे मुरादाबाद ले गए। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। वीरेश अपने पीछे पत्नी श्रीवती और एक बेटा व बेटी को अकेला छोड़ गया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।