धनारी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का शव शनिवार शाम उसके खेत में ही बकान के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि मृतक बहजोई में एक हलवाई की दुकान पर कारीगर था। तीन दिन पहले ही वह परिवार के बच्चे के नामकरण में शामिल होने गांव आया था। पुलिस को मामले की सूचना नहीं दी गई है। क्षेत्र के एक गांव में शनिवार शाम छह बजे करीब ग्रामीण जंगल को जा रहे थे। तभी उन्हें एक खेत में लगे बकान के पेड़ पर रस्सी के फंदे से एक युवक का शव लटका दिखाई दिया। शव की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर आ गए और उन्होंने शव की पहचान गांव के ही युवक के रूप में की। जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए और शव को पेड़ से उतारकर अपने साथ ले गए। परिजनों ने बताया कि युवक बहजोई की एक हलवाई की दुकान पर कारीगर था। परिवार में ही एक बच्चे का नामकरण था। इसके चलते तीन दिन पहले वह गांव लौटा था।
शनिवार को किसी बात को लेकर उसकी अपनी पत्नी से कहासुनी हो गई। जिसके उसने आत्महत्या करने का कदम उठा लिया। इस मामले में थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि किसी युवक के फांसी लगाने की सूचना नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद