फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: साल बीता, लेकिन कई जरूरी काम रह गए अधूरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। साल 2025 जाने में सिर्फ एक दिन शेष है, बावजूद इसके नगर में कई काम ऐसे बाकी रह गए, जिनका पूरा होने का इंतजार लोग पूरे साल करते रहे। सरकारी अस्पताल में न तो नेत्र चिकित्सक समेत ऑप्टोमेट्रिक्स की तैनाती नहीं हो सकी न ही बनियाखेड़ा के कस्तूरबा विद्यालय में शैक्षणिक स्टाफ की तैनाती। कई सड़कें अभी तक बदहाल है। यह बात दीगर है कि तीनों ही मामलों में संबंधित अधिकारियों की ओर से अपने-अपने पक्ष रखकर समस्या का जल्द समाधान कराए जाने की बात कही जाती रही।
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल :
बात करते हैं, बहजोई के सरकारी अस्पताल की। यहां नेत्र परीक्षण कक्ष में अभी तक चिकित्सक की तैनाती नहीं है। वहीं, स्थानांतरण होने पर करीब साल भर से ऑप्टोमेटिक्स भी तैनात नहीं है। ऐसे में अस्पताल के नेत्र परीक्षण कक्ष में सोमवार से लेकर शुक्रवार तक ताला लटका रहता है। शनिवार को नेत्र परीक्षण कक्ष खोलकर आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) की चिकित्सा टीम आंखों के मरीजों के मरीजों का उपचार कर दवाइयां देती है। यह बात दीगर है कि सीएचसी प्रभारी डॉ. सचिन वर्मा की ओर से ऑप्टोमेटिक्स की तैनाती के लिए जिला स्तर पर पत्र व्यवहार किए जाने की बात कही जाती है।


कस्तूरबा विद्यालय :
इसके अलावा ब्लॉक बनियाखेड़ा के कक्षा छह से आठ तक की कक्षाओं वाले कस्तूरबा विद्यालय को शासन की ओर से उच्चीकृत कर कक्षा 9 से 12 तक के लिए कर दिया गया था। इसके बाद विद्यालय में वर्ष 2024-25 में कक्षा नौ की छात्राओं की पढ़ाई कराई गई थी। अब वर्ष 2025-26 में कक्षा 9 समेत 10 व 11 की छात्राएं भी पढ़ाई कर रही हैं। लेकिन बड़ी बात यह है कि विद्यालय में कक्षा 9 से 11 तक की कक्षाओं की छात्राओं की पढ़ाई के लिए साल भर में शैक्षणिक स्टाफ की तैनाती नहीं हुई है, जबकि तैनाती के लिए जनवरी में आवेदन लिए गए थे। कक्षा छह से आठ की छात्राओं को पढ़ाने वाली शिक्षिकाओं से ही कक्षा 9, 10 व 11 की छात्राओं की पढ़ाई कराई जा रही है। इस बार कक्षा 10 की छात्राओं की बोर्ड की परीक्षाएं हैं। ऐसे में बोर्ड परीक्षा में छात्राओं का परीक्षाफल प्रभावित हो सकता है। इसको लेकर बीएसए अलका शर्मा की ओर से तैनाती के लिए अभ्यर्थियों की जल्द काउंसिलिंग कराए जाने की बात कही गई।
विज्ञापन


सड़क खराब :
इसके अलावा रेलवे रोड पर संकट मोचन हनुमान मंदिर से रेलवे स्टेशन तक सड़क खराब हुए भी करीब साल बीत गया। यहां सड़क पर गड्ढे व बजरी उखड़ी पड़ी है। इससे दो पहिया वाहन चालकों को हादसे का खतरा रहता है। इसको लेकर पालिकाध्यक्ष राजेश शंंकर राजू की ओर से पहले तो बरसात का मौसम होने की बात कही गई। बाद में सड़क में पाइप लाइन डालने का काम पूरा होने पर सड़क ठीक कराने की बात कही गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें