फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: राजघाट तट पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लगाईं डुबकी

Fri, 24 Apr 2026 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। अमावस्या व पूर्णिमा के साथ ही अन्य पर्वों पर भी राजघाट गंगा तट पर स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ती है। इसी क्रम में बुधवार को गंगा सप्तमी के अवसर पर राजघाट पर गंगा में डुबकी लगाने के बाद शाम को गंगा आरती के साथ पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा स्नान के लिए पहुंचने लगी थी और यह सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन


बुधवार को भोर से गंगा घाट पर जयकारे गूंजने लगे थे। दूर-दराज के गांवों और कस्बों से श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए घाट पर पहुंचने लगे। यहां गंगा में डुबकी लगाने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई और दान पुण्य कर परिवार की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। घाट पर पूरे दिन धार्मिक माहौल बना रहा, जहां भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। शाम को भी गंगा तट पर स्नान करने वालों की भीड़ रही। स्नान के बाद गंगा आरती की गई। भीड़ को देखते हुए स्थानीय पुलिस भी मुस्तैद रही। सुरक्षा के लिहाज से घाट पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो सके। गंगा सप्तमी के अवसर पर लगे मेले जैसे माहौल में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें