फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बजरफुट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में घुसा

Sat, 08 Mar 2025 12:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी (संभल)। संभल-मुरादाबाद मार्ग पर सिरसी में बृहस्पतिवार देर रात बजरफुट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर दुकान में घुस गया। गनीमत रही कि घटना रात में हुई, वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद ट्रैफिक वनवे हो गया। सुबह स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों व अन्य राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार दोपहर एक बजे तक ट्रैफिक वनवे रहा। इस कारण जाम भी लगता रहा। जिससे राहगीरों को दो-चार होना पड़ा। वहीं, इस हादसे में ट्रक के चालक अलीगढ़ जिले के थाना गवराना के गांव टमकोली निवासी अजीत घायल हो गया है। अजीत ने बताया कि वह दढ़ियाल टांडा से ट्रक में बजरपुट भरकर अलीगढ़ जा रहा था। हादसे के बाद वह केबिन में फंस गया था। आसपास के लोगों ने खिड़की तोड़कर बाहर निकाला।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि रात में ही पुलिस को लगाकर यातायात व्यवस्थित कराया जाता रहा और फिर दिन में ट्रक से बजरफुट हटवाकर उसे निकलवाया गया। जिसके बाद यातायात सुचारु हो पाया। उन्होंने बताया कि इस मामले में यदि कोई तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें