फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ग्राम प्रधान की जांच करने पहुंची अफसरों की टीम

Tue, 16 Dec 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। थाना क्षेत्र के गांव पहलवाड़ा के प्रधान के खिलाफ डीएम से की गई विकास कार्यों में अनियमितता बरतने की शिकायत पर जांच करने गांव पहुंचे जिला अल्पसंख्यक अधिकारी व जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी दिलीप कुमार व सहायक अभियंता नलकूप यशपाल सिंह ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

रजपुरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव पहलवाड़ा के रहने वाले बलिस्टर, राजपाल, कृपाल, पिंटू, ओमप्रकाश आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्याें में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया था। डीएम ने इसकी जांच कराने के लिए टीम गठित की थी। जांच करने पहुंचे अधिकारियों ने गांव में स्थित पंचायत घर पर दोनों पक्षों के सामने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए।
इस मामले को लेकर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत अनुसार जांच पड़ताल की गई है। एक शिकायत पीसीसी से संबंधित थी जिसमें भुगतान करने की कोई बात सामने नहीं आई है, हालांकि सभी बिंदुओं पर जांच करके रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें