सरायतरीन। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मिलक सैंजना में स्थित मध्य गंगा नहर के गड्ढे में भरे पानी में गिरकर छुट्टा गोवंश पशु की मौत हो गई। मंगलवार सुबह 9:15 बजे ग्रामीणों ने पशु के मृत शव को देखा तो रोष फैल गया। विरोध प्रदर्शन करके संरक्षित करने की मांग उठाई। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
गांव मिलक सैंजना के निवासी सुखवीर राष्ट्रवादी ने बताया कि मध्य गंगा नहर के गड्ढे में भरे पानी में छुट्टा गोवंश पशु के गिरने के बाद सर्दी में मौत हो गई। तत्काल मामले की सूचना बीडीओ को दी। इसके बाद ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचे और मृत गोवंश पशु को ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू करके सुरक्षित स्थान पर अंतिम संस्कार कराया। ऐसी स्थिति तब है, जब ग्राम पंचायत में अस्थायी गो आश्रय स्थल होने के बाद भी गांव और जंगल में तमाम छुट्टा गोवंश पशु खुलेआम घूम रहे हैं। इस दौरान दानवीर यादव, संजीव कुमार, ओमवीर यादव, कालीचरन, बॉबी कुमार, विपिन यादव, ओमपाल सिंह, सोमवीर सिंह आदि रहे।
गांव मिलक सैंजना में स्थित मध्य गंगा नहर पर गोवंश पशु की मौत हो जाने की सूचना ग्रामीण से मिली थी। तत्काल मौके पर ग्राम प्रधान को भेजकर मृत गोवंश पशु का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
-अमरजीत सिंह, बीडीओ, पवांसा