टांडा। मंगलवार को टांडा एसडीएम और अधिशासी अधिकारी ने नगर पालिका की टीम के साथ नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित मढ़ी मंदिर के सामने मौजूद भूमि पर ई-बसों का अस्थाई बस अड्डा बनाने के लिए भूमि का निरीक्षण किया। वहीं उन्होंने पीएम स्वनिधि गलियारे के लिए भी झंडा चौक पर भूमि का निरीक्षण किया।
पिछले माह से नगर पालिका अध्यक्ष साहिबा सरफराज के प्रयास के बाद कमिश्नर के आदेश पर नगर से मुरादाबाद के बीच ई-बसों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन नगर में कोई बस अड्डा न होने के कारण बसों को सड़क पर रुकना पड़ता है। जिससे जाम लगने के साथ ही सवारियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को एसडीएम विकास कुमार और अधिशासी अधिकारी पुनीत कुमार नगर पालिका कर्मियों के साथ अस्थाई बस अड्डे के लिए भूमि का निरीक्षण करने के लिए मंडी मंदिर के सामने स्थित सरकार आराजी पर पहुंचे। जिसके बाद बीते लंबे समय से भूमि के अभाव में टल रहे पीएम स्वनिधि गलियारे के लिए झंडा चौक पर स्थित फव्वारे के पास भूमि का निरीक्षण किया गया। इस दौरान धनीराम सैनी, शुभम भारती समेत अन्य लोग मौजूद रहे।