फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, घायल

Wed, 06 Nov 2024 12:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने समय पैर फिसलने से महिला प्लेटफार्म और बोगी के बीच फंसकर घायल हो गई। शोर होने पर ट्रेन रुकी। जिसके बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

मुरादाबाद के कांशीराम नगर की रहने वाली सावित्री देवी भैया दूज पर अपने मायके बनियाठेर के गांव आटा आई थी। मंगलवार की शाम चार बजे करीब महिला मुरादाबाद जाने के लिए चंदौसी रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी पूर्णागिरि एक्सप्रेस पर चढ़ने का प्रयास कर रही थी। उसी समय पैर फिसलने से महिला प्लेटफार्म और बोगी के बीच फंस गई। लोगों के शोर मचाने पर ट्रेन रोकी गई। इसके बाद जीआरपी ने महिला को गंभीर अवस्था में चंदौसी सीएचसी भिजवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर महिला के परिजन अस्पताल आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें