फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सात साल की बच्ची छह दिन से लापता, छह टीमें तलाश में जुटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लखनपुर निवासी जीराज की सात साल की बेटी संगीता छह दिन बाद भी नहीं मिली है। परिजनों को अब अनहोनी का खतरा सता रहा है। पुलिस से बच्ची को तलाश कर लाने के लिए गुहार लगा रहे हैं।
विज्ञापन

बच्ची जिन परिस्थितियों में लापता हुई है। उससे पुलिस भी अनुमान नहीं लगा पा रही है। आधे घंटे के अंदर ही बच्ची लापता हो गई थी। कैलादेवी थाना प्रभारी ने बताया कि छह टीमें तलाश में लगी हैं लेकिन अभी तक पुख्ता सुराग नहीं मिला है। जिससे बच्ची को तलाश किया जा सके।
जीराज ने बताया कि 9 फरवरी को वह और उनकी पत्नी खेत पर गए थे। साथ में बेटी संगीता भी थी। जब शाम को लौटे तो बेटी बरात का कार्यक्रम देखने के लिए रुक गई थी। जब वह आधे घंटे नहीं आई तो उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। पुलिस को सूचना दी तो अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई लेकिन पुलिस बेटी की तलाश नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

असमोली सीओ कुलदीप सिंह ने शुक्रवार को गांव में खोजी कुत्ते को लेकर टीम भेजी और वह खुद भी तलाश में लगे। संभल सीओ आलोक कुमार भी लगे हैं। पुलिस के अधिकारी भी नहीं समझ पा रहे हैं कि बच्ची किन परिस्थितियों में लापता हुई है। आसपास के जिले में बच्ची के फोटो भेज दिए हैं। जिससे कोई मदद मिल सके। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें