फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अमन से शादी के लिए मानी थी कांवड़ लाने की मनौती, आज जलाभिषेक करेंगी तमन्ना

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। असमोली थाना क्षेत्र के बदनपुर बसेई निवासी तमन्ना मलिक ने गांव के ही अमन त्यागी से शादी करने के लिए कांवड़ लाने की मनौती मानी थी। शादी हुए तीन वर्ष बीत गए लेकिन अब कांवड़ लेकर आई हैं। वह शादी को भोलेनाथ की कृपा मानती हैं। हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर आने के लिए वह अपने पति के साथ गई थीं। शनिवार को गांव में ही कांवड़ियों के जत्थे के साथ ठहर गईं। रविवार को वह संभल के क्षेमनाथ तीर्थ पर जलाभिषेक करेंगी।
विज्ञापन

तमन्ना मलिक ने बताया कि वह कई वर्ष से अमन त्यागी को चाहती थीं। मनौती मानी थी कि शादी के बाद वह कांवड़ लेने हरिद्वार जाएंगी। तीन वर्ष के दौरान दो बेटों की देखभाल के चलते कांवड़ लेकर आने का मौका नहीं मिला। इस बार वह पति के साथ 10 फरवरी को रवाना हुई थीं। जब वह लौटी हैं तो उनका फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया।
दो गांवों में हुआ तमन्ना का विरोध
तमन्ना ने बताया कि रास्ते में दो गांवों से गुजरने के दौरान उनका विरोध हुआ लेकिन संभल जिले में प्रवेश करने पर पुलिस-प्रशासन का काफी सहयोग रहा। अब वह सुरक्षित महसूस कर रही हैं। मालूम हो तमन्ना का बुर्का पहनकर कांवड़ लाने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर लाखों लोग तमन्ना मलिक की वीडियो देख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें