फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: कोई पछतावा नहीं, रूबी ने ली भरपूर नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चंदौसी में प्रेमी गौरव के साथ मिलकर पति राहुल की हत्या कर ग्राइंडर से लाश के टुकड़े करने की आरोपी रूबी सलाखों के पीछे तो पहुंच गई लेकिन उसके चेहरे पर न शिकन है और न ही कोई पछतावा दिखा।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, वह जेल में पहले दिन सामान्य महिला बंदियों की तरह रही और भर पेट खाना भी खाया और भरपूर नींद ली। हालांकि जेल प्रशासन की ओर से उस पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। चंदौसी में पतरौआ रोड पर ईदगाह के पास नाले से 15 दिसंंबर को पुलिस को एक धड़ मिला था। कंधे के पास राहुल लिखा था। पुलिस ने संभल समेत आस पड़ोस के जिलों में राहुल नाम के लापता युवकों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की तब पता चला कि चंदौसी के मोहल्ला चुन्नी निवासी महिला रूबी ने अपने पति राहुल की गुमशुदगी कोतवाली में दर्ज कराई थी।
उसका पति राहुल 18 नवंबर से लापता था। पुलिस ने रूबी की निगरानी बढ़ा दी। इसी बीच पता चला कि रूबी और गौरव के बीच प्रेम संबंध है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की उन्होंने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने ही राहुल की हत्या कर ग्राइंडर से लाश के टुकड़े करने के बाद फेंके थे।
विज्ञापन

सोमवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को मुरादाबाद जिला जेल भेज दिया गया। रूबी को महिला बैरक में रखा गया है। जेल में आने के बाद भी रूबी के तेवर कम नहीं हुए हैं। पहले दिन से ही सामान्य महिला बंदियों की तरह रह रही है। वह भरपेट खाना खा रही है और पूरी नींद ले रही है।
हालांकि बंदी गौरव जमानत को लेकर चिंता में है। वह बार-बार अन्य बंदियों से बोल रहा है कि कैसे जमानत होगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आलोक सिंह का कहना है कि बंदी रूबी सामान्य महिला बंदियों की तरह रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें