फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दंपती के साथ मारपीट में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी(संभल)। कूड़ा डालने गई किशोरी के साथ गांव के एक परिवार ने गाली गलौज की और पिटाई कर दी। जब किशोरी के माता-पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें घर में घुस कर पीटा। पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


दिनौरा निवासी रामदास की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया कि उनकी बेटी 11 मार्च की सुबह छह बजे कूड़ा डालने बाहर गई थी। उसी समय गांव के ही भगवानदास व उनकी पुत्र वधू की बेटी गाली गलौज करने लगे। बेटी धर्मवती ने मना किया तो उसी पिटाई की। शोर सुनकर पहुंचे रामदास व उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट का प्रयास किया गया तो दोनों घर आ गए। इसके बाद घर में घुसकर दंपती के साथ मारपीट कर घायल कर दिया गया। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें