फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: लाइनमैन के साथ मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट दर्ज

Thu, 23 Apr 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर शरीफ नगर में मंगलवार की रात 8:30 बजे नलकूप के जंपर खोलने पर गाली-गलौज, मारपीट और सरकारी काम में बाधा डालने की रिपोर्ट लाइनमैन की तहरीर पर दर्ज की गई है। इसमें एक व्यक्ति को नामजद किया गया है।
विज्ञापन


कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव करछली निवासी ऐवरन का आरोप है कि कमालपुर बिजली घर के फीटर ओवरलोड होने के कारण बिजली लाइन नहीं चल पा रही थी। इसके लिए सरकारी नलकूप संख्या 64 पर डंपर काटे गए थे और बाकी लाइन बहजोई बिजली घर से जोड़कर बिजली सप्लाई सुचारू की जा रही थी। इस पर गांव फत्तेहपुर शरीफनगर के एक ग्रामीण ने पहुंचकर जंपर को दोबारा जुड़वाने के लिए दबाव बनाया। मना करने पर गाली गलौज शुरू कर दी। यही नहीं विरोध करने पर मारपीट करते हुए सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न की गई। घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की है। मामले की जानकारी विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी। घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज की मांग की है। क्राइम इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि गांव फत्तेहपुर शरीफनगर में जबरदस्ती जंपर जुड़वाने को लेकर गाली गलौज, मारपीट और सरकारी कामकाज में बाधा उत्पन्न करने के मामले में लाइनमैन की तहरीर पर गांव फत्तेहपुर शरीफनगर निवासी भोले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें