फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: हरियाणा व नोएडा की महिलाओं से साइबर ठगी के दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई(संभल)। हरियाणा व नोएडा की दो महिलाओं से साइबर ठगी के आरोप में पुलिस ने गांव भवन निवासी आरोपी शाहरुख व रुखसाना के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

दरोगा आकाश कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया कि जिला साइबर सेल से समन्वय पोर्टल पर म्यूल अकाउंट की जानकारी मिलने पर बैंक ऑफ बड़ौदा की बहजोई शाखा की गांव भवन निवासी खाताधारक रुखसाना के खाता का सत्यापन किया गया तो सामने आया कि गांव भवन निवासी शाहरुख की ओर से पांच हजार रुपये का लालच देकर रुखसाना से 1 जुलाई 2025 को बैंक ले जाकर खाता खुलवाया गया था। वहीं, खाते की बैंक पास बुक, एटीएम व चेक बुक से जुड़े खाते के मोबाइल नंबर के सिम को शाहरुख की ओर से प्रयोग किया जा रहा था।
इस बीच खाते में हुए रुपयों के लेन-देन व शेष बचे रुपयों की जानकारी भी जुटाई गई थी। इस खाते को समन्वय पोर्टल पर चेक किया गया तो सामने आया कि इस खाते से लिंक शिकायत को लेकर हरियाणा के पानीपत निवासी महिला सरोज वर्मा से बातचीत की गई तो जानकारी मिली कि इस खाते के खाताधारक की ओर से कोरियर के नाम पर धोखाधड़ी करते हुए इस खाते में यूपीआई के माध्यम से 11 हजार रुपये ट्रांसफर कराकर साइबर ठगी की गई।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी शिकायत को लेकर जिला गौतम बुद्धनगर के नोएडा के बरोला निवासी पूजा देवी से बातचीत की गई तो बताया गया कि व्हाट्स एप पर कॉल करके सस्ता मोबाइल उपलब्ध कराने का झांसा देकर 27 हजार रुपये की ठगी की गई थी। पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले में दरोगा की तहरीर पर आरोपी महिला व पुरुष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें