फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: स्कूलों में बच्चों को मिलेगी गुड़ की गजक और बाजरे के लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। परिषदीय स्कूलों के बच्चों को ठंड के मौसम में चार माह तक सप्लीमेंट्री न्यूट्रिशन देने की योजना एक बार फिर से शुरू की जा रही है। इसमें बाजरा लड्डू, गुड की गजक, चौलाई, भुना चना आदि बच्चों को उपलब्ध कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार इस योजना के तहत दिसंबर माह में बृहस्पतिवार से ही न्यूट्रिशन युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1289 करीब प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालय है। इनमें करीब 1, 62,000 छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करते हैं। पीएम पोषण योजना के तहत परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को रोज मिड-डे मील मिलता है। अब ठंड के मौसम को देखते हुए शासन ने बच्चों के लिए इसमें कुछ और पौष्टिक खाद्य सामग्री जोड़ने का फैसला किया है। इस योजना के तहत बच्चों को हर सप्ताह बाजरा लड्डू, मूंगफली की चक्की, गुड़ की गजक, चौलाई, रामदाना लड्डू या भुना चना में से कोई एक चीज दी जाएगी। यह व्यवस्था दिसंबर से मार्च तक हर बृहस्पतिवार को लागू होगी। अगर किसी कारणवश बृहस्पतिवार को स्कूल बंद हुआ, तो वितरण अगले दिन किया जाएगा। इस पर प्रति बच्चे पांच रुपये खर्च निर्धारित किए गए हैं।
जिला समन्वयक दीनदयाल शर्मा ने बताया कि सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन की सुविधा एक बार फिर से चार महीनों के लिए लागू की जा रही है। इसका वितरण सभी परिषदीय स्कूलों में बृहस्पतिवार से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें