फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जनेटा गांव में या हुसैन की सदाओं के बीच निकला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जनेटा में मुस्लिम इलाकों में सातवीं मोहर्रम को हजरत अब्बास की याद में अलम निकाले गए। कर्बला के शहीदों की याद में जगह-जगह लंगर और शरबत बांटा गया। भारी संख्या में लोगों ने अलम के जुलूस में शिरकत की। इमामबाड़ों पर घरों से अलम पेश किए गए। अलम का जुलूस बृहस्पतिवार की शाम को असर की नमाज के बाद निकलना शुरू हुआ। इससे पहले सभी इमामबाड़ों पर अलम जमा हुए। सभी इमामबाड़ों से अलम बड़े इमामबाड़े पर इकट्ठा हुए। जहां से अलम का जुलूस निकालना शुरू हुआ। जुलूस गांव के मुख्य रास्तों से होते हुए सभी इमामबाड़ों पर हाजरी के बाद बड़े इमामबाड़े पर पहुंच कर संपन्न हुआ। जहां देश और कौम की खुशहाली और सलामती की दुआएं मांगी गईं।
विज्ञापन

अलम के जुलूस के दौरान जगह जगह शरबत और नियाज बांटी गई। भारी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। साथ ही सारा दिन खत्मे कुरान पाक और फातिहा ख्वानी के आयोजन किए गए। देर रात घरों में जिकरे हुसैन की मजलिसे सजाई गई। विभिन्न तंजीमों ने शहीदों की याद में मर्सिये पढ़े। इस दौरान सैय्यद कमाल मियां, मुस्लिम शाह, मो. हफीज, जाकिर हुसैन, मो. शफीक, मो. आकिल , रागिब अली, फैसल खान, जियाउर्रहमान, मो. शमून, मो. जुनेद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें