फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal violence: हिंदूपुरा खेड़ा में जहां हुआ था बवाल, वहां बनी पुलिस चौकी, विजयदशमी के दिन उद्घाटन

Fri, 03 Oct 2025 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

संभल में हिंसा के बाद लगातार कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई प्रकार की तैयारियां की जा रही है। इसी क्रम में बवाल वाले स्थान पर नई चाैकी बनाई गई है। इसका शुभारंभ डीएम और एसपी ने विजयदशमी के दिन किया।
विज्ञापन
संभल में विजयदशमी पर हिंदूपुरा पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नखासा थाना क्षेत्र के हिंदूपुरा खेड़ा में बृहस्पतिवार को हिंदूपुरा पुलिस चौकी का उद्घाटन किया गया है। इस उद्घाटन में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई, एएसपी कुलदीप सिंह और असमोली सीओ कुलदीप सिंह शामिल हुए।

विज्ञापन


उद्घाटन हिंदूपुरा खेड़ा निवासी पांच वर्षीय बच्ची आयशा से कराया गया। हवन और पूजन अधिकारियों के द्वारा किया गया। यह पुलिस चौकी उस स्थान पर बनाई गई है जहां 24 नवंबर को जामा मस्जिद सर्वे के दौरान हुए बवाल के दौरान भीड़ एकत्र हुई थी और पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों पर हमला किया गया था।

एसपी ने बताया कि जामा मस्जिद सर्वे के दौरान जामा मस्जिद के आसपास बवाल हुआ था। इस बवाल को काबू करने के बाद जब पुलिस-प्रशासन के अधिकारी फोर्स के साथ शांति व्यवस्था बनाने के लिए गश्त कर रहे थे, तभी हिंदूपुरा खेड़ा में भीड़ ने हमला किया था।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों के वाहन भी फूंक दिए थे। जिस इलाके में भीड़ एकत्र हुई थी। वहीं पुलिस चौकी का निर्माण किया गया है। कहा कि विजयदशमी के दिन इस पुलिस चौकी का उद्घाटन किया है। इससे बुराई खत्म होगी।

एसपी ने बताया कि बवाल के बाद से शहर के प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जामा मस्जिद के नजदीक सत्यव्रत पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया था। जहां से जिले का पुलिस कंट्रोल रूम ऑपरेट किया जाता है।
विज्ञापन


जिले में 39 आउटपोस्ट का निर्माण कराया जा रहा है। जहां पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। संभल शहर में सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें