फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रैक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से एक वर्ष के बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गवां(संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव रानीगंज निवासी मनवीर सिंह के एक वर्षीय बेटे कुलदीप की ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई। बालक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


पीड़ित पिता ने बताया कि उनका बेटा मंगलवार की शाम करीब सात बजे घर के बाहर सड़क पर पहुंच गया। इसी दौरान पड़ोसी अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली से सामान उतार रहा था। बालक ट्रैक्टर के नीचे चला गया। चालक ने बिना ध्यान दिए ट्रैक्टर-ट्रॉली को आगे बढ़ा दिया। जिससे बेटे की कुचलकर मौत हो गई। पीड़ित ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया। पीड़ित ने बताया कि तीन बेटी व इकलौता बेटा था। मां कश्मीरी देवी बेटे को याद कर बेसुध हो रही हैं। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर ट्रैक्टर चालक मोहित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें