फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आज पूरी हो सकती है जामा मस्जिद की पुताई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जामा मस्जिद की पुताई का काम बुधवार तक पूरा हो सकता है। मंगलवार को 15 से ज्यादा लोग लगाकर पुताई का काम कराया गया है।
विज्ञापन

पुताई का काम पूरा होने के बाद सजावट की जाएगी। जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश पर यह पुताई काम चल रहा है। निगरानी एएसआई द्वारा की जा रही है।जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने बताया कि मस्जिद के पिछले हिस्से का कुछ काम बाकी है। बाकी हिस्से में काम मंगलवार को किया गया है। बुधवार तक पूरी तरह पुताई का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

इसके बाद सजावट होनी है। वहीं, दूसरी ओर मस्जिद के पिछले हिस्से में जहां पुताई लगभग पूरी हो चुकी है। वहां लाइट लगाकर सजावट भी की जाने लगी है। मंगलवार की शाम मस्जिद हरी, लाल और नीली रंग से चमकती दिखाई दी। जामा मस्जिद कमेटी सदर ने कहा कि सजावट पूरी तरह पुताई के बाद की जाएगी। फिलहाल तो लाइट लगाने का काम भी शुरू करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें