फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रक चालक की हत्या में साथी युवक के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज

Tue, 05 May 2026 01:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। रायसत्ती थाना क्षेत्र के मोहल्ला डेरा सराय निवासी आसिफ का शव 20 नवंबर 2025 की सुबह ट्रक के कुंडे से लटका मिला था। परिजनों का दावा है कि युवक के साथी ने रुपयों के लालच में हत्या की थी। पुलिस ने आत्महत्या मानते हुए कार्रवाई आगे नहीं बढ़ाई। मृतक की बहन ने कोर्ट में शरण ली और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने का आग्रह किया। इस पर कोर्ट ने आदेश कर दिए हैं।
विज्ञापन


रायसत्ती थाने में हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी शाह आलम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक की बहन अनीसा का कहना है कि उनका भाई ट्रक चलाता था। 19 साथ में आरोपी शाह आलम भी रहता था। 19 नवंबर को आरोपी ने हत्या कर शव फंदे से लटका दिया और आत्महत्या बताते हुए गुमराह करने का प्रयास किया। मृतक की बहन का आरोप है कि आरोपी ने ट्रक के माल की बिल्टी भी चोरी छिपे अपने नाम से करा ली थी।इसके बाद 2.20 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में हत्या कर दी और शव लटका भाग गया। असमोली सीओ कुलदीप सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें