फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मौलाना की मौत पर उलमा में रोष, सख्त कार्रवाई की मांग

Tue, 05 May 2026 01:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शहर के उलमा ने बरेली में ट्रेन यात्रा के दौरान मौलाना तौसीफ रजा मजहरी की मौत पर शोक जताया है। सोमवार को मोहल्ला कोट में बैठक आयोजित की गई। इसमें उलमा ने मौलाना की मौत पर रोष जताया और निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग उठाई। कहा कि इस तरह की घटनाओं से समाज में शांति, सुरक्षा और आपसी भाईचारे पर खतरा है। तंजीम उलमा-ए-अहले सुन्नत के महासचिव मौलाना फैजान अशरफ हामिदी ने कहा कि ऐसी घटनाओं से समाज में भय और असुरक्षा का माहौल बन रहा है। उलमा ने मांग की है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाइ्र की जाए और मौलाना परिवार की आर्थिक मदद की जाए। इस दौरान मौलाना जिया-उल-मुस्तफा अशरफी, मौलाना शोएब रजा अमजदी, मुफ्ती इमरान रजा मंजरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें