फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: चार करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक साइबर थाना

Sat, 17 Oct 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और मामलों की जांच एवं निस्तारण में तेजी लाने के लिए बबराला रोड पर नेशनल हाईवे के निकट करीब चार करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक साइबर थाने का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया और थाने की नींव रखी।
प्रस्तावित साइबर थाना करीब 800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया जाएगा। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री एवं शासन के निर्देशों के क्रम में इसका निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

साइबर थाना बनने से जनपद मुख्यालय पर ही साइबर अपराधों से जुड़े मामलों की जांच और निस्तारण की सुविधा उपलब्ध होगी। इससे ऐसे अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को गति मिलेगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें