फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को मनचले ने थमा दी अंगूठी: आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा, पुलिस को साैंपा तो जोड़ने लगा हाथ

Thu, 14 Nov 2024 03:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

चंदौसी में कोचिंग से लौट रही छात्रा से बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी कर दी। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
चंदाैसी में युवक की पिटाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौसी की आवास विकास कॉलोनी में कोचिंग से लौट रही छात्रा से बाइक सवार युवकों ने छेड़खानी कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा को थप्पड़ मार दिया। भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया और जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। मामले में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला निवासी कक्षा नौ की छात्रा बुधवार की शाम आवास विकास कॉलोनी में कोचिंग करके लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उसे रोक लिया और एक युवक ने छात्रा को अंगूठी देने का प्रयास किया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे थप्पड़ मार दिया।

शोर सुनकर लोगों ने युवक को दबोच लिया। जबकि उसके दोनों साथी बाइक लेकर भाग गए। इस दौरान लोगों ने युवक को बुरी तरह पीटा। इसके बाद कोचिंग सेंटर में बंद कर दिया। सूचना पर छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। वह आरोपी को पीटते हुए कोतवाली तक ले गए।
विज्ञापन


यहां उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने बताया कि सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। प्रभारी निरीक्षक रेनू रानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी

बिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को संभल जनपद के एक गांव के जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने रामपुर जनपद निवासी आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिलारी में स्टेशन रोड स्थित एक गांव निवासी महिला की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि 27 अक्तूबर की दोपहर उसकी 16 वर्षीय नाबालिग बेटी के मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले युवक ने अपना नाम राजेश ग्राम मधुपरी थाना सेफनी जिला रामपुर बताया।

आरोपी युवक ने महिला की बेटी को विश्वास में लेकर धोखा देकर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बुलवा लिया। यहां से बहला फुसलाकर अपहरण करके संभल जनपद के हण्डालपुर गांव के जंगल में गन्ने के खेत में ले गया।

महिला का आरोप है कि राजेश ने उसकी बेटी की पहले तो गन्ने से पिटाई की और बाद में हाथ में पहने हुए कड़े से हमलाकर उसकी बेटी को घायल किया। जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करते हुए धमकाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना ली।

धमकी दी कि यदि किसी से बताया तब वीडियो को वायरल कर दूंगा। आरोपी राजेश उसकी बेटी को बेहोशी की हालत में जंगल में ही छोड़कर भाग गया। इस घटना के बाद कई दिन तक उसकी बेटी दहशत में रही इसी वजह से रिपोर्ट खिलाने में देरी हुई। पुलिस ने गंभीर धाराओं में राजेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें