फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शॉर्ट सर्किट से मोबिल और टायर की दुकान में लगी भीषण आग

विज्ञापन
चंदौसी में रोडवेज बस स्टैंड के पास मोबिल की दुकान में धू-धूकर उठती लपटें। स्रोत सहयोगी - फोटो : mathura
विज्ञापन
चंदौसी। रोडवेज बस स्टैंड के नजदीक रविवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से मोबिल और टायर की दुकान में आग लग गई। धू-धू कर आग की लपटें दुकान से बाहर ऊंची-ऊंची उठने से अफरातफरी का माहौल हो गया। गनीमत रही दुकान में रखे मोबिल के ड्रमों में मोबिल निकालने के पंप लगे थे। अन्यथा धमाका भी हो सकता था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल ने की एक गाड़ी कम पड़ गई। दूसरी गाड़ी बुलानी पड़ी। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।मोहल्ला धोबियान के रहने वाले संदीप अग्रवाल की रोडवेज बस स्टैंड के पास स्पर्श ट्रेडर्स के नाम से मोबिल और टायर की दुकान है। रविवार की सुबह पांच बजे करीब टहलने के लिए निकले लोगों की नजर दुकान पर पड़ी तो शटर के नीचे से धुआं उठ रहा था। इससे दुकान स्वामी को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे दुकान स्वामी ने लोगों की मदद से किसी तरह शटर उठाया तो आग का गुबार बाहर आया। आग की ऊंची लपटों के साथ दुकान धू-धूकर जलने लगी।
विज्ञापन

आसपास मौजूद लोग दौड़ कर पीछे हो गए। वहीं किसी ने दमकल को सूचना दे दी। सूचना पाकर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और पानी की बौछार छोड़ कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग इतनी विकराल थी कि एक गाड़ी भी कम पड़ गई और दूसरी गाड़ी बुलानी पड़ी। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। तब तक सबकुछ जल कर राख हो गया। गनीमत रही दुकान में रखे मोबिल से भरे ड्रमों में मोबिल निकालने के लिए पंप लगे थे। इससे आग लगने पर गैस पास होती रही। यदि ड्रम सील होते तो फट सकते थे और बड़ा हादसा हो सकता था। दुकान स्वामी ने बताया कि सबकुछ जल कर राख हो गया। लाखों का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें