फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: दुकान पर बैठे व्यक्ति पर लोहे की रॉड से हमला

Fri, 11 Sep 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। कोतवाली क्षेत्र के नगर निवासी एक व्यक्ति ने दो लोगों पर मारपीट कर घायल करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला पुवाईयां निवासी अकील अहमद ने बताया कि सात सितंबर की दोपहर करीब 3:30 बजे वह अपनी बक्से की दुकान पर बैठा था। तभी मोहल्ला साजीवाला निवासी कय्यूम और राजा हाथों में लोहे की रॉड लेकर आए और सिर व कंधे पर हमला कर दिया। हमले में सिर और कंधे में खुली चोट आई, साथ ही शरीर पर अन्य चोटें भी लगीं। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे कासिम, साजिद, दिलशाद, समीर और उमेश ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि आरोपी जाते समय जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें