संभल। कोतवाली क्षेत्र में चौधरी चौराहे पर ट्रक के चेसिस की टक्कर से स्कूटी सवार गांव छछैरा निवासी देशराज सिंह (39) की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जबकि वह होटल पर मजदूरी करने के लिए जा रहे थे।
गांव छछैरा निवासी भतीजे धर्मवीर ने बताया कि देशराज सिंह होटल पर मजदूरी करते थे। रविवार को दोपहर करीब 12 बजे वह आदमपुर मार्ग पर स्थित गांव मोतीनगर में होटल पर स्कूटी से जा रहे थे। चौधरी सराय चौराहे पर ट्रक के चेसिस ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल से रेफर करने पर परिजन उन्हें मुरादाबाद ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। मौत से पत्नी सुशीला, बेटे गोविंदा, नितीश, चंद्रसेन, बेटी चांदी, राजेश्वरी का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूटी में टक्कर मारने वाले ट्रक के चेसिस को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।