फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: झोपड़ी में लगी आग, सो रही महिला जिंदा जली

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। बृहस्पतिवार की शाम झोपड़ी में अचानक आग लगने से उसमें सो रही वृद्ध महिला की मौत हो गई। मृतका के पुत्र ने गांव के ही एक व्यक्ति पर झोपड़ी में आग लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम खलीलपुर में रामलाल का मकान है। रामलाल की मौत के बाद मकान में तीन बेटे रहते हैं। मकान से करीब दो सौ मीटर दूर मां राममूर्ति (70) के लिए एक झोपड़ी डाल दी गई थी। बृहस्पतिवार की शाम चार बजे एक बेटा राममूर्ति को सुलाकर चला गया था। करीब पांच बजे झोपड़ी में अचानक आग लग गई और चंद मिनट में ही लपटें आसमान छूने लगीं। जब तक ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया तब तक झोपड़ी पूरी तरह से जल चुकी थी।
उसमें सो रही राममूर्ति पूरी तरह से जल चुकी थीं। लपटें कम होने पर महिला को निकाला गया, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। महिला के परिजनों ने द्वारा दी गई सूचना पर थानाध्यक्ष संजय कुमार व पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी करने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में मृतका के पुत्र मलखान ने गांव के ही एक व्यक्ति पर रंजिशन झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार ने अंदेशा जताया कि सर्दी में तापते समय झोपड़ी में आग लग गई होगी, जिसमें जलने से महिला की मौत हुई है। हालांकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें