फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव देहपा में संभल-हसनपुर मार्ग पर एक बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। इस हादसे में अमरोहा जिले के दीपचंद (34) और उनकी तीन वर्षीय बेटी मेधा की जान चली गई। दीपचंद की पत्नी स्वाति गंभीर रूप से घायल हुई हैं और उनका उपचार मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ असमोली अमन सिंह ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है। चालक की तलाश की जा रही है। दूसरी ओर, हादसे की खबर सुनकर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक दीपचंद के पिता कमल सिंह ने बताया कि उनका बेटा अपनी पत्नी और बेटी के साथ बाइक पर सवार होकर गांव कुरकावली में बहन के घर जा रहा था।
वे भैयादूज का त्योहार मनाने जा रहे थे। साथ ही, बहन के नवजात बेटे के लिए मिठाई भी देने जा रहे थे। गांव देहपा में संभल-हसनपुर मार्ग पर बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को रौंद दिया। इस भीषण टक्कर में दीपचंद और उनकी बेटी मेधा की मौके पर ही जान चली गई। दीपचंद पेंटर का काम करता था।
विज्ञापन

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ अमन सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली गई है। पुलिस चालक की तलाश में जुटी है। इस दुखद घटना से परिजनों में गहरा शोक है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
पिता कमल सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मनीषा के तीन बेटियां हैं। अब बेटे का जन्म हुआ है। इससे परिवार में खुशी का माहौल था। भैयादूज पर मनीषा आ नहीं सकी थी, इसलिए वह उसके घर जाने के लिए रवाना हुआ था। बहन के घर पहुंचने से पहले ही जान चली गई। वहीं, दूसरी ओर जब हादसे की सूचना मनीषा को हुई तो उसका भी रो-रोकर बुरा हाल हो गया। कमल सिंह ने बताया कि उनके दो बेटे व दो बेटियां हैं। दीपचंद सबसे बड़ा था। एक बेटी अविवाहित है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें