फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: मेरठ-बदायूं हाईवे पर हादसों में पांच घायल, तीन रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र में मेरठ-बदायूं हाईवे पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। इनमें से तीन घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पहला हादसा कादराबाद पुलिया के पास हुआ। जरीफनगर क्षेत्र के गांव भोगाजीत नगला निवासी राजेंद्र सिंह और रामदास अपनी बेटी को बुलाने कादराबाद जा रहे थे। तभी रजपुरा क्षेत्र के गांव जिजौड़ा निवासी मोनू (17) की बाइक से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
इस टक्कर में तीनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद राजेंद्र सिंह और रामदास को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में थाना क्षेत्र के गांव कादराबाद निवासी जीतपाल और हुल्काबाद निवासी जयशंकर घायल हुए। इनकी बाइकें कादराबाद लिंक मार्ग पर शाम छह बजे करीब आमने-सामने टकरा गईं। पुलिस ने दोनों को सीएचसी जुनावई में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जीतपाल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि दोनों हादसों में कुल पांच लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें