बहजोई। कोतवाली क्षेत्र के गांव पाठकपुर में खेत पर काम कर रहे किसान खालिद (24) की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। किसान की मौत से परिजनों का रो-रो का बुरा हाल है।
गांव पाठकपुर निवासी किसान खालिद सुबह लगभग दस बजे अपने खेत पर काम कर रहा था। तभी अचानक खेत में लगे हाईटेंशन लाइन के खंभे को सहारा देने वाले तार में करंट उतर आया और किसान करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। आसपास काम कर रहे लोग बहजोई के निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाए, यहां चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया।
खालिद के बड़े भाई नियाज मोहम्मद ने बताया कि छोटा भाई खालिद रविवार को सुबह 9 बजे घर से खेत पर काम करने के लिए निकला था। बताया कि खालिद पर चार बच्चों में एक बेटा व तीन बेटियां हैं। खालिद की मौत से छोटे-छोटे बच्चों की परवरिश पर असर पडेगा। वहीं खालिद की पत्नी यासमीन समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।