संभल। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने एबीएसए अंशुल कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें प्रोन्नति के लिए तैयार की जा रही ज्येष्ठता सूची में 29334 विज्ञान और गणित शिक्षक भर्ती के शिक्षकों की ज्येष्ठता निर्धारित किए जाने की मांग उठाई।
राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ संभल के ब्लॉक अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह के नेतृत्व में एबीएसए को सौंपे ज्ञापन में बताया कि वर्तमान सूची में विज्ञान और गणित शिक्षकों के समकक्ष पद पर बाद में पदोन्नति प्राप्त करने वाले शिक्षकों को उनसे ऊपर स्थान दिया गया है, जबकि इन शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति तिथि 21.9.2015 है। जबकि ज्येष्ठता सूची में ऐसे शिक्षक भी शामिल किए गए हैं, जिनकी पदोन्नति 2016 में हुई। इसलिए ज्येष्ठता सूची का निर्धारण करने में मौलिक नियुक्ति और संबंधित सेवा नियमों को ध्यान में रखा जाना जरूरी है। पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से आपत्ति दर्ज कराते हुए ज्येष्ठता निर्धारण के क्रम की पुन: जांच किए जाने की मांग उठाई है। ताकि विज्ञान और गणित शिक्षकों के साथ न्याय हो सकें।
ज्ञापन देने वालों में वीरेंद्र कुमार, दीप चंद, सुनील कुमार, धर्मेश कुमार, अर्चना गुप्ता, खुशबू अग्रवाल, विनोद कुमार, मोहम्मद सलीम, राजवीर सिंह, उमंग गोयल, मधुलिका सिंह, तरुण शर्मा आदि रहे।