फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अस्पताल में धरना देकर मानदेय की मांग उठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिला संयुक्त चिकित्सालय के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने बुधवार को अस्पताल परिसर में धरना देकर प्रदर्शन किया। दावा किया कि तीन माह से वेतन नहीं मिला है। कई बार यह मांग उठा चुके हैं लेकिन सुनवाई न होने से वे परेशान हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें पिछले दो-तीन माह से नियमित रूप से वेतन नहीं मिला है। पीएफ को लेकर भी सवाल उठाए। बताया कि पीएफ की कटौती तो की जाती है, लेकिन सितंबर 2025 से पीएफ की राशि उनके खातों में नहीं आई है। इसके अलावा कर्मचारियों ने ईएसआई और आयुष्मान जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने का भी आरोप लगाया।
उनका कहना है कि उन्हें यूनिफॉर्म और सफाई के जरूरी उपकरण तक उपलब्ध नहीं कराए जाते हैं। आर्थिक तंगी के चलते उन्हें दुकानदारों से उधार लेकर घर चलाना पड़ रहा है। अब उधार भी लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलकित ने बताया कि उन्हें आउटसोर्सिंग के माध्यम से 6 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन मिलता है, लेकिन पिछले 3 महीने से उन्हें कोई वेतन नहीं मिला है। सिर्फ 3 हजार रुपये खाते में डाले गए हैं। सोनम, सचिन, अंकुर, विनोद, स्वाति, अरुण, शिव कुमार, रिषभ, अमन कुमार, राजन, निशु, शिशुवाला, पुलकित, रामानंद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें