नखासा के थानाध्यक्ष संजय प्रताप सिंह को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकाया है। गालियां दीं हैं। जिस नंबर से धमकी आई वह नंबर कहां का है? धमकी देने वाला व्यक्ति कौन है? यह बात को पुलिस देर रात ट्रेस नहीं कर सकी है। हालांकि इस मामले में छानबीन हो रही है। मामले में पुलिस सतर्कता बरते है।
एसओ का कहना है कि बुधवार रात्रि में उनके सीयूजी नंबर पर कॉल आई थी। काल करने वाले ने पहले नाम पता पूछा इसके बाद गालियां दीं जब जवाब में गालियां सुनाईं तो फोन कट गया। धमकी देने वाले की हरियाणा जैसी भाषा खड़ी थी।
बातचीत के अंदाज से लग रहा था जैसे कोई शराबी हो। एसपी ने कहा कि इस संबंध में उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है। अगर कोई धमकी आई है तो संबंधित फोन नंबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
आम दिनों से अधिक निगरानी
संभल में छंगामल की कोठी के बाद खग्गूसराय से मुस्लिम आबादी शुरू हो जाती है। खग्गूसराय से थोड़ा सा आगे स्थित बल्ले की पुलिया पर बुधवार को बवाल हुआ था। बवाल के बाद पुलिस ने खग्गू सराय तक निगरानी की लेकिन पुलिस की तैनाती छंगामल कोठी पर थी। इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की निगरानी रही।
शंकर चौराहा, मुख्य मार्केट के साथ चौधरीसराय, चंदौसी चौराहे पर अन्य दिनों की तुलना में अधिक निगरानी रही। संभल में हालात सामान्य हो गए हैं जो बवाल था अब निबट गया लेकिन संवेदनशीलता के मद्देनजर सतर्कता रखी जा रही है।
सीओ ने बताया कि अमरोहा, मुरादाबाद और बिजनौर जनपद से एक एक एसओ अपने हमराही फोर्स के साथ मौजूद हैं जबकि संभल जिले की पुलिस भी लगी हुई है। इसके अलावा एक कंपनी पीएसी को भी लगाया गया है।