फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: साइकिल सवार दंपत्ति को टक्कर मारी, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। सोमवार की देर रात मिलक मुक्ति के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार दंपती को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि महिला के पति व पांच साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए और घायलों को अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

ग्राम खिमोतिया खेड़ा निवासी हरस्वरूप खेती-किसानी करते है। सोमवार को उनके एक परिचित के यहां पर लग्न का कार्यक्रम था, जिसमें शामिल होने के लिए वह अपनी पत्नी लक्ष्मी (40) और पांच साल के बेटे अंकुश के साथ साइकिल से ग्राम अलीनगर शुमाली गए थे। दावत में शामिल होने के बाद तीनों देर शाम साइकिल से ही वापस लौट रहे थे। मिलक मुक्ति के पास किसी अज्ञात वाहन चालक ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।
तीनों काफी दूर तक घिसटते हुए चले गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। इस बीच चालक मौका पाकर वाहन लेकर भाग गए। मौके पर जुटे राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां पर लक्ष्मी की मौत हो गई। जबकि हरस्वरूप व अंकुश का उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सड़क पर खेल रहे बालक को कुचला, मौत
रामपुर। अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव नगलिया आकिल में सड़क पर खेल रहे चार साल के बालक को कूड़ा उठा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया, जिससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव निवासी रईस अहमद का बेटा अब्दुल बारी (4) सड़क पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। कुछ देर बाद गांव में कूड़ा उठा रही ट्रैक्टर ट्राॅली उधर से गुजरी तो अब्दुल बारी ट्राॅली के पहिये के नीचे आ गया। पास खड़े लोगों ने शोर मचाया तो चालक ने ट्रैक्टर रोक लिया। किसी तरह बच्चे को पहिये के नीचे से निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही मासूम के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
चीख पुकार मचाने पर आस पड़ोस के तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। गंभीर रूप से घायल मासूम को परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां पर इलाज के दौरान कुछ देर बाद ही मासूम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पोस्टमार्टम के लिए कहने लगी, लेकिन परिजनों ने कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें