बहजोई(संभल)। भाजपा नेता के बेटे अंशुल के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने पत्नी सोनम समेत मृतक के ससुराल वालों में मोहल्ला टंकी निवासी विष्णु वाष्र्णेय व ममता रानी, सरायतरीन निवासी प्रदीप कुमार व पंकज कुमार वाष्र्णेय, जिला बदायूं के इस्लामनगर निवासी संजीव कुमार, लोकेश कुमार व संजीव कुमार आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।मोहल्ला टंकी निवासी भाजपा नेता अनिल कुमार वाष्र्णेय ने पुलिस को तहरीर देकर दर्ज कराए गए मामले में बताया कि उन्होंने बेटे अंशुल की शादी करीब 12 वर्ष पहले मोहल्ला टंकी निवासी सोनम से हुई थी। बेटा लखनऊ में कोटेक महेंद्रा बैंक में नौकरी करता था। शादी के बाद किसी बात पर दोनों में मनमुटाव हो गया। इसके बाद बेटे की पत्नी व ससुराल वाले तलाक को लेकर लखनऊ में छोटे बेटे के नाम पर लिया गया मकान व दो करोड़ की मांग करने लगे। इससे बेटा परेशान रहता था।
पिता ने बताया कि इसके बाद बेटे ने लखनऊ में कोर्ट में तलाक के लिए मामला दाखिल किया था। इस पर ससुराल वालों ने भी बेटे पर अलग-अलग मामलों में कोर्ट में मुकदमे डाल दिए थे। बीती 26 सितंबर को भी सोनम ने उनके बेटे के साथ अभद्रता की और हत्या के लिए उकसाया।
इसके बाद 27 सितंबर को बेटा लखनऊ से बहजोई आया तो ससुराल वालों ने रास्ते में रोककर बेटे को बुरा भला कहते हुए आत्महत्या को उकसाया। इसके बाद वह मंदिर चले गए। बाद में घर आकर देखा तो बेटे का शव पंखे से दुपट्टे से बने फंदे से लटका मिला। बेटे की शर्ट की जेब से सुसाइड नोट भी मिला।
कोट
पिता की तहरीर पर मृतक की पत्नी व ससुराल वालों के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, सीओ, बहजोई