फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: भूसा लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, ट्रैक्टर से उछल कर गिरी बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर। थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर थाने से चंद कदम दूरी पर भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रैक्टर पर बैठी चार साल की बच्ची अंशिका निवासी गांव भुलाबई थाना बनियाठेर की उछल कर सड़क पर गिरने से मौत हो गई। जबकि कार सवार घायल दो महिलाओं समेत चार लोग दूसरे वाहन से चले गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव भुलाबई निवासी किसान बंटी रविवार की देर शाम पौने आठ बजे करीब ट्रैक्टर-ट्राली से लौट रहे थे। ट्रॉली में भूसा भरा हुआ था। चार साल की बेटी अंशिका पिता के साथ ट्रैक्टर पर बैठी थी। इसी दौरान पीछे से आ रही कार टकरा गई। टक्कर लगने से कार का बोनट उखड़ कर शीशे पर जा लगा। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार दो महिलाओं सहित चार लोग घायल हो गए। कार सवार घायल तत्काल दूसरी कार से चले गए।
टक्कर लगने से ट्रैक्टर पर बैठी बच्ची अंशिका उछल कर सड़क पर जा गिरी और ट्रॉली के चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे नजदीक के निजी चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां गंभीर अवस्था देखते हुए रेफर कर दिया गया। परिजन उसे सीएचसी चंदौसी ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अंशिका पीएमश्री विद्यालय भुलाबई कक्षा एक की छात्रा थी। थाना प्रभारी मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें