फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: किसान पर सांड़ ने किया हमला, गई जान

विज्ञापन
गिरिराज का फाइल फोटो। - फोटो : गिरिराज का फाइल फोटो।
विज्ञापन
सौंधन(संभल)। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में सांड़ के हमले से गिरिराज (32) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव मुबारिकपुर निवासी गिरिराज खेती किसानी करते थे। रोज की तरह सोमवार रात वह घर से खाना खाकर अपने खेत पर पशुओं की रखवाली के लिए चले गए। देर रात सांड़ ने उसे घेरकर उठाकर पटक दिया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग शोर मचाते हुए मौके पर पहुंचे और सांड़ को भगाया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंचे। परिजन घायल अवस्था में गिरिराज को अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। मृतक के दो बच्चों और पत्नी सुषमा का रो-रोकर बुरा हाल है।
00000000000
सांड़ के हमले में इनकी जा चुकी है जान
चार फरवरी की रात रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव निरयावली में सांड़ के हमले में किसान ओम प्रकाश की मौत हो गई थी। वह खेत पर गेहूं की फसल की रखवाली कर रहे थे। इसी तरह अन्य किसानों पर भी हमले हुए हैं। यदि पिछले वर्षों के आंकड़े उठाकर देखे जाएं तो कई किसान इन सांड़ के हमले में जान गंवा चुके हैं। छुट्टा पशु और सांड़ से ही किसान फसलों की रखवाली करने के लिए खेतों पर डेरा डाले रहते हैं। इसी दौरान हमले का शिकार हो जाते हैं। आश्रय स्थल और नंदी आश्रय स्थल बनाने के बाद भी किसानों को राहत नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000000000

सांड़ के हमले में किसान की मौत की जानकारी नहीं है। जानकारी करते हैं और सांड़ को गोशाला भेजा जाएगा। अभियान लगातार चलाया जा रहा है।
ओंकार सिंह, बीडीओ, पवांसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें