फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: बीए पास कराता था प्रसव, खुद को बताता था स्त्रीरोग विशेषज्ञ

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
गुन्नौर(संभल)। प्रसव के बाद जुड़वा बच्चों और प्रसूता पूजा की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी झोलाछाप सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सत्यप्रकाश बीए पास है, जो खुद को स्त्रीरोग विशेषज्ञ बताता था। एएनएम सोनी शर्मा के साथ मिलकर महिलाओं का प्रसव करता था। पांच साल पहले एंबुलेंस टेक्नीशियन की नौकरी छोड़ कर उसने क्लीनिक पर काम शुरू किया था। इसके बाद खुद चिकित्सक बन बैठा।
विज्ञापन

बबराला के राजघाट रोड निवासी पूरन की पत्नी पूजा को 13 फरवरी को प्रसव के लिए गुन्नौर के न्यू राज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां उसने देर रात जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जन्म के कुछ घंटे बाद ही दोनों बच्चों की मौत हो गई। इसके बाद प्रसूता पूजा ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों ने खूब हंगामा किया था। परिजनों ने झोलाछाप सत्यप्रकाश और सहयोगी सोनी शर्मा पर प्रसव के समय लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। पति पूरन की तहरीर पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। उसी दिन अस्पताल भी सील कर दिया गया।
मंगलवार को पुलिस ने आरोपी झोलाछाप सत्यप्रकाश को पाताली मंदिर तिराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। बता दें कि पुलिस ने आरोपी सोनी शर्मा को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। जहां से उसे जमानत दे दी गई।
विज्ञापन


ऑपरेशन तक कर देता था झोलाछाप
गुन्नौर पुलिस ने जिस झोलाछाप सत्यप्रकाश को जेल भेजा है। वह खुद को स्त्रीरोग विशेषज्ञ बताता था। लेकिन बीए पास था। पांच साल पहले 108 एंबुलेंस में टेक्नीशियन की नौकरी छोड़ने के बाद गुन्नौर में डॉ. आर चंद्रा के अस्पताल में काम करने लगा। किन्हीं कारणों से अस्पताल बंद हुआ तो वह खुद चिकित्सक बन मरीजों का इलाज करने लगा। इसके बाद एएनएम रह चुकी सोनी शर्मा से मिलकर अवैध रूप से अस्पताल संचालित कर दिया। यहां दाेनों प्रसव कराने के साथ ही ऑपरेशन तक कर देते थे। जबकि इनके पास कोई सुविधा तक नहीं थी।

प्रसूता और जुड़वा बच्चों की मौत के मामले में झोलाछाप सत्यप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेजा गया है। अवैध रूप से अस्पताल चलाकर प्रसव कराता था। -अनुकृति शर्मा, एएसपी दक्षिणी संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें