फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ही जग की जननी है, उजाला देती हैं बेटियां-डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला। दीपावली के पर्व पर आयोजित की गई रंगोली प्रतियोगिता में बेटियों ने आकर्षक रंगोली सजाकर जिलाधिकारी का मन मोह लिया। डीएम ने भी बच्चियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें जगत की जननी बताया। बच्चों से मिलकर जिलाधिकारी ने रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों के साथ खूब मस्ती की।
विज्ञापन

कस्बा बबराला में नगर पंचायत के सामने आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। अलग-अलग स्कूलों के जूनियर एवं सीनियर वर्ग की छात्राओं ने मुख्य चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन पर रंगोलियों को सजाया।
डिवाइडर पर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ एवं स्वच्छ अभियान व दीपावली के बारे में बेटियों ने रंगोलियां बनाईं। डीएम ने रंगोली देखने के बाद कहा कि बेटी जग की जननी है। इनकी रंगोली इन्हें ही नहीं बल्कि समाज को भी सजाती है। एसडीएम ओमवीर सिंह ने कहा कि बेटियों को आगे बढ़ने का मौका दिया जाना चाहिए। प्रतियोगिता में लोहिया कान्वेंट की छात्रा तुलसी गुप्ता ने भाषण से बेटियों का मान बढ़ाया। इस अवसर पर भाजपा नेता मंजू दिलेर, शेखर गोयल, राजीव गोयल, अतुल कुमार भोला, ममता राजपूत, राजीव गोयल, सतीश कुमार, बबराला चेयरमैन सुषमा यादव, डी पी यादव, अतुल गोयल, नवलेश वाष्णेय, योगेश वाष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें