गवां/बबराला। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से कस्बा गवां के झोलाछापों पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी से झोलाछापों में हड़कंप मच गया। इस दौरान अवैध रूप से संचालित एक क्लीनिक को सील कर दिया गया। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोडल अधिकारी डॉ पवन कुमार सिंह ने कस्बा गवां के दो नर्सिंग होम पर छापेमारी की। जहां अवैध रूप से संचालित किए जा रहे एक क्लीनिक और एक नर्सिंगहोम को सील कर दिया। झोलाछापों पर विभागीय कार्रवाई की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी गई है।