फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूब करें मतदान, तोड़ दें 31 साल पुराना कीर्तिमान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। करीब महीनेभर प्रत्याशियों ने वोटरों के सामने अपने को सबसे बेहतर साबित किया। अब लोकतंत्र के महापर्व में मतदाताओं की बारी है। आपका एक कीमती वोट अगले पांच साल तय करेगा। इसलिए आज मंगलवार हर हाल में मतदान केंद्र पहुंचें और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें। खूब मतदान करें ताकि 31 साल पुराना रिकार्ड टूट जाए। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होंगे।
विज्ञापन

संभल लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं के सामने बारह उम्मीदवार हैं। नामांकन करने के बाद से ये प्रत्याशी गांव-गांव घूमे। शहर की गलियों में नुक्कड़ सभाएं और जनसंपर्क किए। खुद को और पार्टी को बेहतर बताकर वोट मांगे। उम्मीदवारों को अपने को साबित करने का पूरा मौका मिला। इस मौके को किसी भी प्रत्याशी ने नहीं छोड़ा। अब मतदाताओं को प्रत्याशियों की किस्मत का बटन दबाना है। मतदाताओं ने भी इन प्रत्याशियों को खामोशी के साथ परखा। मंगलवार को मतदाता अपना फैसला सुनाएंगे। लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा लेकर मतदाता शाम छह बजे तक अपनी पसंद का सांसद चुन लेंगे।

1998 में रिकार्ड तोड़ 70.87 फीसदी हुआ था मतदान
संभल। संभल लोकसभा सीट पर सबसे अधिक 1998 में 70.87 फीसदी मतदान हुआ था। ये रिकार्ड अभी तक नहीं टूट सका है। संभल लोकसभा क्षेत्र अस्तित्व में आने के बाद वर्ष 1977 में पहला चुनाव हुआ था। अब तक 11 चुनाव हो चुके हैं। लेकिन सर्वाधिक मत प्रतिशत का रिकार्ड 1998 के नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष---------मतदान प्रतिशत
1977---------57.64
1980---------45.62
1984---------52.37
1989---------53.45
1991---------55.85
1996---------20.27
1998---------70.87
1999---------58.21
2004---------60.68
2009---------52.83
2014---------62.43
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें