संभल। जायंट्स ग्रुप ऑफ संभल सिटी ने सेवा सप्ताह के चौथे दिन कन्या प्राथमिक विद्यालय कोट पूर्वी में निशुल्क दंत परीक्षण शिविर लगाया। इसमें कुमार डेंटल क्लीनिक के डॉ. रितेश कुमार ने 70 बच्चों के दांतों की जांच की।
बच्चों के दांतों में कीड़े लग जाना, दांतों में छेद होना एवं दांतों पर पीलापन होने की समस्याएं आईं। बच्चों के दांतों की नियमित सफाई न रखना, अधिक मीठा खाने के लक्षण पाए गए। डॉ. रितेश कुमार ने बच्चों से कहा कि दिन में दो बार फ्लोराइड युक्त पेस्ट से ब्रश करना चाहिए और दूध का सेवन अधिक करना चाहिए। जायंट्स ग्रुप की अध्यक्ष नीरू चाहल ने बच्चों को बहुत ज्यादा मीठी चीज, टॉफी, चॉकलेट नहीं खाने और कोल्ड ड्रिंक से परहेज करने की सलाह दी। इस दौरान सेक्रेटरी शैली भारद्वाज, गरिमा और स्कूल के शिक्षक रहे। संवाद