फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: अभियान में 669 टीबी के मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 100 दिवसीय विशेष टीबी रोगियों की खोजबीन के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत अब तक टीबी के 669 मरीज मिल चुके हैं, जबकि एक लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। संक्रमित मरीजों का उपचार भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन

यह अभियान 24 मार्च तक चलाया जाना है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संतोष कुमार का कहना है कि टीमें अलग-अलग सीएचसी के क्षेत्र में स्क्रीनिंग करने में लगी हैं। इसी क्रम में मरीज मिल रहे हैं।जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि अभी तक के मरीजों में काफी मरीज 14 वर्ष से कम उम्र के भी मिले हैं। युवा भी मरीज मिल रहे हैं। जो मरीज मिले हैं उनका उपचार शुरू करा दिया गया है। बताया कि इसमें काफी मरीज ऐसे हैं जिनकी जांच ही नहीं हुई। स्क्रीनिंग के दौरान टीबी की पुष्टि हुई है। अब ऐसे मरीजों का उपचार करने के साथ ही परिजनों की भी जांच की जा रही है। बताया कि 100 दिवसीय इस अभियान में आशा वर्कर और एएनएम को लगाया गया है। यह टीमें घर-घर जाकर लोगों की स्क्रीनिंग कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें