संभल। कलस्टर अभियान शनिवार को जिलेभर में चलाया गया। दस सीएचसी और जिला अस्पताल पर टीकाकरण करने के साथ ही ग्रामीण इलाके में भी टीका लगाया। पहले दिन तय किए गए लक्ष्य के सापेक्ष 6563 लोगों को ही टीका लग सका।
दरअसल जिले में पहली जुलाई से क्लस्टर एप्रोच अभियान शुरू होना था लेकिन वैक्सीन के अभाव में इसकी विधिवत शुरूआत नहीं हो सकी। इस अभियान के तहत विभाग ने सभी आठ ब्लाक में क्लस्टर बनाकर शनिवार को शुरूआत कराई है। क्लस्टर में एक साथ करीब 170 गांव में टीकाकरण किया गया। जिले में कोविशील्ड की 9000 डोज और कोवॉक्सिन की 6,400 डोज शुक्रवार को मिली थीं। 15,400 डोज के सापेक्ष 6563 लोगों को टीका लग गया है। कलस्टर अभि यान के तहत जिलेभर में टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाना है। जिलेभर में करीब 16 लाख लोगों को टीका लगना है।
अभी दो लाख के करीब लोगों को टीका लगा है। जबकि टीकाकरण 16 जनवरी से जिले में चल रहा है। टीकाकरण के प्रतिशत में कमी होने के कारण कलस्टर अभियान के अंतर्गत टीकाकरण में तेजी लाने का प्रयास है। यदि वैक्सीन समय पर मिलती रहे तो टीकाकरण अभि यान में तेजी संभव है। यदि अभाव रहा तो टीकाकरण अभियान धीमा पड़ना लाजिम है।